मोहम्मदगंज: रांची के तीरील कैंप में CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, मौत; पलामू के मोहम्मदगंज, गड़ेरियाडीह का था
राजधानी रांची में रविवार को सीआरपीएफ के एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गड़ेरियाडीह गांव निवासी हवलदार भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है।