डोमचांच: नवलसाही के बनुमूरहा में दिनदहाड़े लकड़ी कटाई, वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल
नवलसाही थाना क्षेत्र के डगरनावा पंचायत के बनुमूरहा में कथित रूप से तस्करों द्वारा दिनदहाड़े जंगल से लकड़ी काटकर गिरिडीह के विभिन्न क्षेत्रों में भेजे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का सोमवार को 10 बजे आरोप है कि लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार पर वन विभाग की नजर नहीं पड़ रही है। लोगों ने वन विभाग से मामले की जांच कर लकड़ी तस्करी पर तत्काल रोक ल