कोईलवर: कायमनगर में भगत सिंह स्मृति संस्थान के बैनर तले जयंती कार्यक्रम, वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों और संघर्ष को याद किया
कोईलवर प्रखंड के कायमनगर मे भगत सिंह स्मृति संस्थान,भोजपुर के बैनर तले सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मात्मा शर्मा ने की, जबकि संचालन सुमन सौरभ ने किया। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे तक चला। इस दौरान वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, विचारों और संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की।