फुलवारी: फुलवारीशरीफ के रानीपुर में नए पुलिस आउटपोस्ट का उद्घाटन; ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध पर लगेगी लगाम
Phulwari, Patna | Aug 16, 2026 फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर गांव में शनिवार को नए पुलिस आउटपोस्ट का उद्घाटन किया गया। सर्किल इंस्पेक्टर मोहम्मद रिजवान खान ने कहा कि इससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। आउटपोस्ट प्रभारी मोहम्मद इरशाद आलम के अनुसार इसके अधीन कई वार्डों को शामिल किया गया है। फिलहाल गश्ती वाहन और हाजत की सुविधा न होने के कार