बूंदी: बूंदी में बालश्रम रोकथाम के लिए विभागीय समन्वय बैठक
Bundi, Bundi | Oct 2, 2026 बूंदी में सैंड स्टोन उद्योग से जुड़े बालश्रम को रोकने के लिए विभागों की समन्वय बैठक में रेस्क्यू, पुनर्वास, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा हुई। श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि ने रेस्क्यू प्रक्रिया और कानूनी कार्रवाई पर दिशा-निर्देश दिए। चाइल्ड हेल्पलाइन, मानव तस्करी विरोधी यूनिट और अन्य विभाग भी शामिल थे। जल्द लागू रणनीतियों से बालश्रम पर नियंत्रण की योजना बनाई गई है।