देहरा के हार मिट्टा में दंगल मेला शुरू, ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यातिथि गुरचरण सिंह टोहरा का स्वागत #kangralive
देहरा। हार मिट्टा में दंगल मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान “जय माता पंजपीरी” और “जय गूगा जाहर वीर” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
दंगल मेले में मुख्यातिथि गुरचरण सिंह टोहरा पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका ढोल-बाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। मेले में पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिल रही है।
Kangra, Kangra | Sep 29, 2026