सहारनपुर: रोडवेज कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
श्रमिक समाज कल्याण संघ ने कर्मचारी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर 1:00 बजे क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद किरण ने संविदा चालकों-परिचालकों को नियमित करने, ग्रेच्युटी देने, डग्गामार वाहनों पर रोक, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मृतक आश्रितों को नियुक्ति और निजीकरण बंद करने की मांग उठाई।