नजीबाबाद: भागूवाला: राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के समय हंगामा करने वालों पर पुलिस की नजर, बाइक सवारों की चेकिंग की गई
थाना प्रभारी मंडावली वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बालिकाओं की सुरक्षा, शरारती तत्वों और छात्रों के बीच होने वाले विवादों पर नजर रखने के लिए छुट्टी के समय कॉलेज के सामने कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। जो भी शरारती तत्व बेवजह मोटरसाइकिल से कॉलेज के सामने घूमते पाए जाएंगे, उन पर विशेष नजर रखी जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। 29 सितंबर को 2:00 जानकारी प्राप्त हुई।