चौसा: चौसा नगर पंचायत में बैठकें न होने का मामला राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा, आयोग ने दिए जांच के आदेश
Chausa, Buxar | Aug 18, 2026 बक्सर जिले की चौसा नगर पंचायत में बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति की बैठकें नियमित रूप से नहीं होने का मामला अब राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया है। 10 वार्ड पार्षदों की शिकायत पर आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, बक्सर को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।राज्य निर्वाचन आयोग ने पत्र में बताया है।