हज़ारीबाग: डीसी ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा कर धान अधिप्राप्ति की तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गोदामों में खाद्यान्न की उपलब्धता, प्रखंडवार उठाव, डोर स्टेप डिलीवरी और जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण की समीक्षा की गई। डीसी ने राशन कार्ड डिलीशन कार्य में पारदर्शिता बरतने और शत-प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,