पितृपक्ष 2026: पिशाचमोचन तीर्थ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पितरों के तर्पण-श्राद्ध के लिए देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु
पितृपक्ष 2026 के शुभारंभ के साथ काशी के प्रसिद्ध पिशाचमोचन तीर्थ पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देश के अलग-अलग राज्यों के साथ विदेशों से पहुंचे आस्थावान अपने पितरों की शांति और तृप्ति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म करा रहे हैं।
पिशाचमोचन कुंड परिसर में पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच त्रिपिंडी श्राद्ध, पार्वण श्राद्ध और पिंडदान का क्रम जारी है। पंडित नीरज कुमार पांडेय के अनुसार इस वर्ष पितृपक्ष 14 दिनों का है और 10 अक्टूबर तक चलेगा। श्रद्धालु अपने पूर्वजों की तिथि के अनुसार विधि-विधान से श्राद्ध और तर्पण करेंगे।
उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं। पितृपक्ष के दौरान पिशाचमोचन तीर्थ आस्था, परंपरा और पूर्वजों के स्मरण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
#PitruPaksha2026 #PitruPaksha #PishachMochan #Varanasi #Kashi #Banaras #Shradh #Tarpan #PindDaan #TripindiShradh #PitruTarpan #SanatanDharma #HinduTradition #KashiNews #VaranasiNews #LiveVNS #पितृपक्ष #पिशाचमोचन #श्राद्ध #पिंडदान #तर्पण
Sadar, Varanasi | Sep 27, 2026