नौगांव: गर्रौली झल्लू हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, शराबी पति से परेशान पत्नी ने हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से पीटा
नौगांव। थाना क्षेत्र के गर्रौली की नई बस्ती में 35 वर्षीय गोविंददास उर्फ झल्लू अहिरवार की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी रजनी अहिरवार ने की थी।जांच में सामने आया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे गोविंददास शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। पुलिस