भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में गरजे अरुण चतुर्वेदी: ‘राहुल गांधी की पीढ़ियां भी संघ का विरोध करती रहीं, पर RSS हर बार और ताकत से आगे बढ़ा
भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने शिरकत करते हुए विभाजन की त्रासदी को याद किया और कांग्रेस व राहुल गांधी के बयानों पर तीखा पलटवार किया।