धनौरा: बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मुकदमा दर्ज
बछरायूं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।