अमरिया: धुंधरी में हाजी इमदाद हुसैन की सालाना फातिहा, बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंद
अमरिया क्षेत्र के गांव धुंधरी से खबर है खानकाह इमदादी हसनी जहांगीरी में हाजी इमदाद हुसैन की सालाना फातिहा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दरगाह पर चादर चढ़ाई गई। वहीं शनिवार को सुबह 11 बजे कुरान की तिलावत के साथ कुल शरीफ शुरू हुआ। इस दौरान नात, मनकबत और सूफियाना कलाम पेश किए गए। आखिर में देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई।