विष्णुगढ़: अमनारी और भराजो मध्य विद्यालय में 62 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, धरमपुर में प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन
अमनारी और भराजो मध्य विद्यालय में 62 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, धरमपुर में प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन। शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंगलवार को भराजो पंचायत की मुखिया स्वस्तिका कुमारी ने कल्याण विभाग की योजना के तहत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया।