वारासिवनी: आजादी के जश्न में सराबोर हुआ वारासिवनी, जगह-जगह फहराया गया तिरंगा
15 अगस्त को वारासिवनी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्रातः 7:20 बजे नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष सरिता मनोज दांदरे ने ध्वजारोहण किया। थाना वारासिवनी में थाना प्रभारी अनूप सिंह उइके, एसडीएम कार्यालय में कार्तिकेय जायसवाल, दीनदयाल चौक में वीरेंद्र कुमार जैन तथा कृषि उपज मंडी में एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने तिरंगा फहराया।