रॉबर्ट्सगंज: दुद्धी के ठेमा नदी में डूबने से एक किसान की हुई मौत
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में ठेमा नदी में डूबने से 33 वर्षीय किसान की मौत हो गई। खेत की जुताई के लिए घर से निकले दारा सिंह जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। नदी में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव का है, जहां ठेमा नदी में 33 वर्षीय किसान दारा सिंह का शव बरामद हुआ।