भरगामा: घर में छापेमारी कर 28.5 लीटर बीयर बरामद, आरोपी फरार
भरगामा थाना पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रघुनाथपुर दक्षिण वार्ड संख्या 02 में छापेमारी कर 28.5 लीटर अंग्रेजी शराब (बीयर) बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में की।