धमतरी: आमापारा वार्ड में भरा लबालब पानी, पार्षद के दावों की खुली पोल, वीडियो हो रहा वायरल
धमतरी शहर में सोमवार की रात झमाझम तेज बारिश हुई। वही इस बारिश से धमतरी का आमापारा वार्ड पूरी तरह लबालब हो गया। सड़कों में करीब 2 फीट पानी भर गया। ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। बता दे की आमापारा वार्ड के पार्षद व एमआईसी मेंबर विजय मोटवानी ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वार्ड में पानी निकासी की व्यवस्था को बेहतर किया गया है।