हज़ारीबाग: हरली में नकली शराब के अवैध धंधे का भंडाफोड़, 350 पेटी शराब के साथ एक हिरासत में
हरली में नकली शराब के अवैध धंधे का भंडाफोड़, 350 पेटी शराब के साथ एक हिरासत में। दुर्गा पूजा में खपाने की थी तैयारी, 12 लाख की 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त। हजारीबाग के दारू थाना पुलिस ने बुधवार को हरली गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से करीब 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। दारू थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह कार्यवाई की गई है।