मध्यप्रदेश के बड़वाह विकासखंड के ग्राम बांगरदा स्थित भारत माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, देशभक्त नागरिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों एवं विभागीय कर्मचारियों ने उपस्थित होकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।