जसवंतनगर: संत रविदास जयंती पर ग्राम कैस्त से निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता और सामाजिक एकता का संदेश दिया
भाजपा की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान के तहत द्वितीय मंडल में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा जसवंतनगर के ग्राम कैस्त अंबेडकर पार्क से शुरू होकर ढूडहा, मलाजनी, नगला अर्जुन, नगला भगत, जारी खेड़ा होते हुए संत श्री आशाराम मंदिर कुंजपुरा पर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया.