#Boolbam
दिल से मांगेंगे तो पूरी होगी सब इच्छा, ऐसा है #देवघर का #वैद्यनाथधाम
देवघर भारत के झारखंड राज्य का एक शहर है। यह शहर हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध तीर्थ-स्थल भी है, जिसे बैद्यनाथ धाम या बाबा धाम के नाम से भी जाना जाता है। शैव पुराण में देवघर को #बारहजोतिर्लिंगोंमेंसेएक माना गया है।
देवघर का शाब्दिक अर्थ है देवी-देवताओं का निवास स्थान। देवघर में बाबा भोलेनाथ का अत्यन्त पवित्र और भव्य मन्दिर स्थित है। हर सावन में यहाँ लाखों शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है जो देश के विभिन्न हिस्सों से आते हैं।
आप अगर शिव बाबा के बड़े भक्तो में से एक हैं, तो एक बार वैद्यनाथ धाम के दर्शन जरुर कीजियेगा क्योंकि यहां के कोने-कोने पर आपको अद्भुत आकर्षण देखने को मिलेगा। कहते हैं वैद्यनाथ धाम में अगर आप कुछ भी सच्चे दिल से मांगेंगे तो आपकी इच्छा जरुर पूरी होगी।