झांसी: पंजाब से ठगी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पत्नी भी अरेस्ट, रिटायर्ड स्टेशन मास्टर से ₹25 लाख ठगे थे, ₹25 हजार का ईनाम था
Jhansi, Jhansi | Sep 26, 2026 झांसी में करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले डॉक्टर वीरेंद्र सिंगरिया और उसकी पत्नी पूजा शर्मा को पुलिस ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। दोनों ने पार्टनर बनाने का झांसा देकर रिटायर्ड स्टेशन मास्टर से 25 लाख रुपए की ठगी की थी। इसके अलावा भी उनके खिलाफ ठगी के लगभग आधा दर्जन केस दर्ज हैं। दोनों लगभग दो साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।