माण्डल: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मांडल। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर मांडल में उपखंड अधिकारी पुखराज कसौटिया को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के जन्मोत्सव को ‘गौ माता संकल्प सप्ताह’ के रूप में मनाते हुए यह ज्ञापन दिया गया।