गाज़ीपुर: गाजीपुर में विभाजन का दर्द, शहीदों को नमन करते हुए लगा भावुक कर देने वाला स्मृति प्रदर्शनी
14 अगस्त, वो तारीख, जो देश के इतिहास में आजादी की खुशी के साथ-साथ विभाजन की भयावह त्रासदी की याद भी दिलाती है। गाजीपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय की ओर से आडिटोरियम परिसर में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, यातना और बलिदान की यादों को सामने रखा गया।