कासगंज: सोरों थाना पुलिस ने पशु चोरी के प्रयास के दौरान आरोपी जितेन्द्र सिंह यादव को किया गिरफ्तार
सोरों थाना पुलिस ने पशु चोरी के प्रयास के दौरान एक आरोपी जितेन्द्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई गाय और वारदात में प्रयुक्त मैक्स पिकअप बरामद की। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल दो सह-अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।