Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं देने पर जोर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मरीजों को समय पर उपचार मिले: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री ने किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण अटल आरोग्य लैब में 133 से अधिक प्रकार की जांचें निःशुल्क, मरीजों के व्हाट्सएप पर पहुंच रही जांच रिपोर्ट लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री तथा रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय, रायगढ़ का औचक निरीक्षण किया। मंत्रीद्वय ने अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं कक्षों का भ्रमण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था, जांच सुविधाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मरीजों को बेहतर, सहज और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला चिकित्सालय में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर आवश्यक उपचार और जांच की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं का बेहतर उपयोग करते हुए मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का प्रभावी लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे, इसके लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को निरंतर बेहतर बनाया जाना आवश्यक है। अटल आरोग्य लैब से मरीजों को मिल रही निःशुल्क जांच की सुविधा निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जिला चिकित्सालय में संचालित अटल आरोग्य लैब का भी जायजा लिया। उन्होंने लैब में उपलब्ध जांच सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अटल आरोग्य लैब के माध्यम से 133 से अधिक प्रकार की मेडिकल जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

40 views | Raigarh, Chhattisgarh | Aug 14, 2026

MORE NEWS

जशपुर का रहस्यमयी 'नाग दरबार': सौतेली मां के जुल्म से इंसान बना नाग? #viral #jashpur #viralvideo #cg

जशपुर का रहस्यमयी 'नाग दरबार': सौतेली मां के जुल्म से इंसान बना नाग? #viral #jashpur #viralvideo #cg

Raigarh, Raigarh | Aug 17, 2026

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में प्रकृति की गोद में विराजते हैं भूतेश्वर महादेव... शांत और सुरम्य वातावरण में स्थित यह पावन धाम श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है।

सुशासन सरकार आवश्यक सुविधाओं के विकास के साथ इस पावन धाम की प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संवारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बाबा भूतेश्वर महादेव की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे।

हर-हर महादेव! 🔱

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में प्रकृति की गोद में विराजते हैं भूतेश्वर महादेव... शांत और सुरम्य वातावरण में स्थित यह पावन धाम श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। सुशासन सरकार आवश्यक सुविधाओं के विकास के साथ इस पावन धाम की प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संवारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बाबा भूतेश्वर महादेव की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे। हर-हर महादेव! 🔱

Raigarh, Chhattisgarh | Aug 17, 2026

सुशासन सरकार की सरल, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में लगातार निवेश के नए अवसर बढ़ रहे हैं।

ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, कृषि, डेटा सेंटर और AI जैसे नए क्षेत्रों में आगे बढ़ता छत्तीसगढ़ आज एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है

सुशासन सरकार की सरल, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में लगातार निवेश के नए अवसर बढ़ रहे हैं। ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, कृषि, डेटा सेंटर और AI जैसे नए क्षेत्रों में आगे बढ़ता छत्तीसगढ़ आज एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है

Raigarh, Chhattisgarh | Aug 17, 2026