टिकारी: टिकारी प्रखंड के बोहिया में श्री बालाजी क्लिनिक का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
Tikari, Gaya | Aug 16, 2026 टिकारी प्रखंड के केसपा पंचायत स्थित बोहिया में रविवार संध्या श्री बालाजी क्लिनिक का शुभारंभ संडा मुखिया रामजी शर्मा ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर केसपा मुखिया प्रतिनिधि अमिताभ कुमार के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। पटना से आये वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रतिक मोहन ने कहा कि इस क्लिनिक को खोलने का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है।