नौगढ़: भारी बारिश में नौगढ़ के सेमरा कुसही में तीन मिट्टी के घर ढहे, परिवार बाल-बाल बचे
नौगढ़ तहसील के सेमरा कुसही गांव में भारी बारिश के चलते एक ही दिन में तीन मिट्टी के घर ढह गए। हादसे में परिवार बाल-बाल बच गए। वही आज शुक्रवार दोपहर करीब 03 बजे को घटना के बाद प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और आरोप लगाया कि अभी तक मौके पर जांच के लिए लेखपाल व ग्राम प्रधान नहीं पहुंचे। जिसको लेकर ग्रामीणों काफ़ी नाराज दिखे।