गुमला: गुमला में खुलेआम पशु तस्करी, पैदल रास्तों से लोहरदगा ले जाए जा रहे मवेशी
Gumla, Gumla | Oct 13, 2026 गुमला जिले में पशु तस्करी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिले में अब खुलेआम पैदल रास्तों से मवेशियों को तस्करी कर लोहरदगा ले जाया जा रहा है। पनसो बाजार से बड़ी संख्या में मवेशियों को पैदल ले जाते हुए देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार पशुओं को गोया के रास्ते लोहरदगा ले जाया जा रहा था। पुलिस प्रशासन भी कार्रवाई नहीं करती है।