मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के आपदा प्रभावित पीपलकोटी टनल क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण; बचाव कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश।
उत्तराखंड/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के पीपलकोटी में आपदा से प्रभावित हुए टनल (सुरंग) क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन की गति को और तेज किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। सरकार आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #chamoli #viralvideo