नौगढ़: सेमरा कुशही में जर्जर पुलिया के कारण 8-9 गांवों का आवागमन प्रभावित, स्कूली बच्चों को हादसे का खतरा
नौगढ़ के सेमरा कुसही गांव में वर्षों से जर्जर पुलिया के कारण 8-9 गांवों के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात में मिट्टी का संपर्क मार्ग खराब होने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। आज गुरुवार दोपहर 03 बजे को उक्त मामले मे ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पुलिया और मार्ग की मरम्मत की मांग की है।