फिरोजाबाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर रुधैनी, विकासखंड अरांव के छात्रों को टाई, बेल्ट और आई कार्ड वितरित किए।
इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राएं नई टाई, बेल्ट और आई कार्ड पहनकर काफी खुश नजर आए। बीएसए अनिल कुमार ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि पीएम श्री योजना के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि टाई-बेल्ट और आई कार्ड मिलने से बच्चों में अनुशासन और उत्साह दोनों बढ़ेगा। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने बीएसए का आभार जताया।
फिरोजाबाद से DDM NEWS LIVE
---
आपकी क्या राय है कमेंट करो
वीडियो शेयर करो
पेज को फॉलो करो DDM NEWS LIVE
#Firozabad #FirozabadNews #PMShriSchool #SurajpurRudhaini #AraonBlock #BSAFirozabad #AnilKumar #BasicEducation #UPNews #ViralNews #GovtSchool #FirozabadKaSach #DDMNewsLive #Follow #Share #ViralReels
Firozabad, Firozabad | Oct 6, 2026