लोकेशन उनियारा
एंकर.उड़द की फसल में फैला रोग: कृषि विभाग की टीम ने पलाई पहुंचकर लिया जायजा, किसानों को दिए बचाव के टिप्स.
उनियारा.उपखंड क्षेत्र के पलाई गांव में उड़द की फसल में फैले रोग की रोकथाम के लिए कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों की टीम ने खेतों का सघन निरीक्षण किया। दरअसल, किसान नेता रामकिशन धाकड़ सहित स्थानीय काश्तकारों ने फसल खराबे को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए सहायक निदेशक दूनी प्रकाश सिंह यादव, केवीके वनस्थली के पौध संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार चौधरी, कृषि अधिकारी मिथिलेश मीणा, एग्री क्लिनिक प्रभारी डॉ. जितेंद्र शर्मा, सहायक निदेशक टोंक दुर्गा शंकर कुम्हार, सहायक कृषि अधिकारी कालू लाल नागर व बलराम नागर ने मौके पर पहुंचकर फसलों की बारीकी से जांच की और किसानों को रोग नियंत्रण हेतु समय पर केवल प्रमाणित व अनुशंसित दवाइयों के छिड़काव की सलाह देकर जागरूक किया।
#tonk #tonknews #nonfollowers #follower #Agricultura
Tonk, Tonk | Aug 21, 2026