स्टेशन रोड स्थित डीएवी स्कूल की जूनियर शाखा के सामने लगातार बढ़ रही ठेलों की संख्या अब छात्रों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बन गई है। खासकर नारियल के ठेलों के बढ़ते जमावड़े को लेकर न्यायिक अधिकारी ने स्वयं संज्ञान लिया है। न्यायाधीश षष्ठ अमित कुमार शर्मा ने नगर परिषद और ट्रैफिक डीएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।