स्वतंत्रता दिवस पर ड्रीम प्वाइंट इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति का रंग, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध ड्रीम प्वाइंट इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Bihar, India | Aug 15, 2026