पतारा गांव में गुरुवार सुबह गांव से करीब 800 मीटर दूर आम के बगीचे में 23 वर्षीय गर्भवती युवती रेनू पुत्री राजेंद्र सोनकर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक रेनू करीब तीन माह की गर्भवती थी।