नवादा: लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार, 3 मोबाइल और कस्टमर डाटा बरामद
नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तीन कस्टमर डाटा बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस समेत विभिन्न कंपनियों के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।