कुशलगढ़: हिंडोलिया चारण पथराव कांड में बड़ा एक्शन, 13 और गिरफ्तार; 30 आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा
हिंडोलिया चारण में प्रस्तावित डंपिंग यार्ड की भूमि के सीमांकन के दौरान पुलिस-प्रशासन की टीम पर हुए पथराव के मामले में कुशलगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ताजा कार्रवाई के बाद इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 30 हो गई है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश के साथ उनकी