विदिशा नगर: नीमताल पर कांग्रेस ने किया झंडा वंदन, शहीदों को किया नमन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नीमताल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम शनिवार सुबह 8 बजे किया गया कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया। इस दौरान आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।