गोबरहिया गांव में एक ईसाई मिशनरी पर धर्मांतरण कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। विश्व हिंदू महासंघ का दावा है कि मिशनरी प्रार्थना सभाओं के माध्यम से लोगों को प्रलोभन और झाड़-फूंक के जरिए धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रही है। इन आरोपों के बाद हिंदू कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बीते कुछ दिनों से यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार देर रात पडरौना रेलवे स्टेशन पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों हिंदूवादी कार्यकर्ता एकत्र होकर गोबरहिया जाने के लिए ट्रेनों से अलग अलग जगहों से आने वाले लोगो को झाड़ फूंक अंधविश्वास के नाम पर धर्मांतरण की बात कहकर लोगो को जागरूक करते हुए वापस उन्हें घर भेज दिया गया। इस दौरान गोबरहिया मिशनरी तक जाने वाले तमाम ऑटो चालकों को सख्त हिदायत देते हुए उन्हें गोबरहिया ईसाई मिशनरी तक जाने से मना किया गया।
#KushinagarNews #WestChamparan
#BreakingNews Rajan Jaiswal
Kasya, Kushinagar | Aug 16, 2026