मुंगावली: पठारी गांव में गाय को पीट-पीटकर मारने का आरोप, मृत गाय जंगल में मिली
सेहराई थाना क्षेत्र के ग्राम पठारी में गाय को पीट-पीटकर मारने का आरोप सामने आया है। मंगलवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार हरिराम ओझा की गाय खेत में चली गई थी। आरोप है कि शेरसिंह अहिरवार और विक्की अहिरवार गाय को मालिक के घर से ले गए और रास्ते में तथा पानी की टंकी से बांधकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गाय जंगल में मृत अवस्था में मिली।