शाहगंज: लापता 15 वर्षीय किशोर लखनऊ से सकुशल बरामद
शाहगंज थाना पुलिस ने करीब तीन माह से लापता 15 वर्षीय किशोर को लखनऊ के गोमती नगर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शाहगंज कस्बे के पुरानी बाजार निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने 11 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र प्रकर्ष गुप्ता 10 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। पुलिस ने मामले