कामां: कामां पुलिस ने ऑपरेशन काउंटडाउन में 12 कथित साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में बरसाना रोड नहर के पास से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 12 मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई कार्रवाई। सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी। अनुसंधान जारी है।