पिड़ावा: खेत में दोडा करंट, 13 गौवंश की मौत, खेजड़िया गांव कि घटना, नाराज ग्रामीणों ने थाने के बाहर दिया धरना
पिड़ावा के खेजड़िया गांव में खेत के चारों ओर लगी तारबाड़ में करंट छोड़ने से करीब एक दर्जन गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि खेत मालिक ने फसल की सुरक्षा के लिए तारों में करंट छोड़ रखा था।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव की सैकड़ों बीघा गौचर भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण गोवंश खेतों में जाने को मजबूर हैं। इसी दौरान खेत में प्रवेश करने के प्रयास में गोवंश करंट की चपेट में आ गए।
घटना से आक्रोशित ग्रामीण पिड़ावा थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग पर अड़ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले भी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।
#Pirawa #Jhalawar #Khajadiya #Gauvansh #CowDeath Electric Shock GaucharLand
Encroachment PidawaNews JhalawarNews Rajasthan News Breaking News ViralNews GauSeva Gauchar Bhoomi