बक्सर: छोटकी सारिमपुर में शराब की खेप के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
Buxar, Buxar | Aug 14, 2026 नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सारिमपुर में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है। इस मामले में छोटकी सारिमपुर निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सुचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की खेप बाइक के जरिए छोटकी सारिमपुर के रास्ते लाई जा रही है।