पनीर खा रहे हैं, या तेल और मिल्क पाउडर से बनी जहरीली चीज?
रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी ने पनीर के नाम पर चल रहे बड़े खेल का खुलासा किया है!
नन्हेड़ा अनेतपुर में रात के वक्त टीम ने एक पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा।
आरोप है कि यहां प्रतिबंधित एनालॉग पनीर तैयार किया जा रहा था।
मौके से करीब 2 क्विंटल सेमी-प्रोसेस्ड पनीर, 20 किलो पामोलीन ऑयल और 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद हुआ।
विभाग के मुताबिक, निर्माता ने पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर बनाने की बात स्वीकार की और इसे 240 रुपये किलो में बेचने की जानकारी दी।
टीम ने पनीर और पामोलीन ऑयल नष्ट कराया, जबकि पाउडर सीज कर दिया गया।
यूनिट को बंद करा दिया गया है और खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई शुरू हो गई है।
लेकिन सवाल अब आपकी थाली का है—आप जो पनीर खरीद रहे हैं, वो असली है या सिर्फ पनीर के नाम पर कुछ और?
ऐसी खबरों से जागरूक रहने के लिए वीडियो को शेयर करें, पेज को फॉलो करें और कमेंट में बताएं—क्या आपके इलाके में भी ऐसा पनीर बिक रहा है?
#रुड़की #हरिद्वार #नकलीपनीर #पनीर #फूडसेफ्टी #खाद्यसुरक्षा #खाद्यविभाग #पामोलीनऑयल #स्किम्डमिल्कपाउडर #मिलावटखोरी #मिलावटीखाना #उत्तराखंडन्यूज़ #रुड़कीन्यूज़ #हरिद्वारन्यूज़ #CitySpecialNews
Hardwar, Haridwar | Oct 4, 2026