कुरूद: कुरूद में पानी में बहते दिखी शराब की बोतलें तो लोगों ने पकड़ने के लगाए जुगाड़
Kurud, Dhamtari | Sep 26, 2026 तेज बारिश के कारण कुरूद के ग्राम नारी में शराब दुकान की दीवार टूटने से लाखों की शराब बोतलें बाढ़ में बह गईं। स्थानीय लोग पुल पर जमा होकर पानी में तैरती शराब पकड़ने में लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भीड़ और होड़ दिखाई गई। आबकारी विभाग से संपर्क नहीं हो पाया है।